मीन राशिफल 2020

मीन राशिफल 2022

मीन राशिफल 2022

मीन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 बहुत ही शुभ हो सकता है। वर्ष  2022, लग्न से आपकी राशि सप्तम भाव की है। इस वर्ष आपकी राशि से कर्म स्थान पर बुध, गुरु, सूर्य, शनि, केतु एक साथ विराजमान हैं, जो पंचग्रही योग बना रहे हैं। इसके प्रभाव से आपको अपने करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय की दुनिया में भी आपको अपार सफलता मिलेगी। राशि का स्वामी बृहस्पति भी स्वराशि के हैं जो हंस महायोग बना रहा है। इसके प्रभाव से आप तरक्की पा सकते हैं। वरिष्ठों से भी आपको अच्छा सहयोग और सम्मान मिलेगा।

(Meen Rashifal 2022)मीन राशिफल 2022 में, भाग्य के स्वामी मंगल स्वराशिगत होकर भाग्य स्थान में ही विराजित हैं। ये भी आपके भाग्य के उदय लिए शुभ संकेत हैं। सुखेश और सप्तमेश कारक ग्रह बुध आपकी पत्रिका में धनु राशि व सूर्य के साथ बुधादित्य योग बनाए हुए हैं, जो दर्शाता है कि यह वर्ष आपके जीवनसाथी के करियर के लिए भी शुभ फल देने वाला है। बृहस्पति के साथ बुध की उपस्थिति अविवाहित लोगों के लिए विवाह का योग बना रही है। प्रेम प्रसंगों का ग्रह शुक्र लाभ स्थान पर विराजित हैं। यह भी संकेत दे रहा है कि आपका रोमांटिक जीवन खुशहाल होगा। अविवाहित सिंगल लोग इस साल अपनी लव लाइफ शुरू कर सकते हैं। इस वर्ष, आप एक पर्यटक के रूप में एक हिल स्टेशन या विदेश यात्रा कर सकते हैं।

वर्ष की आरंभ में, शनि का परिवर्तन, 24 जनवरी को आपकी राशि में यानी की कर्मभाव से आय के स्थान में हो रहा है। शनि के आय स्थान में प्रवेश से धन की वर्षा होगी। खर्च में भी बढ़ोतरी होगी। लेकिन स्वास्थ्य के दृष्टि से कुछ नुकसान की संभावना भी दिखाई देती है।

वर्ष कुंडली 2022 के अनुसार, 30 मार्च को, बृहस्पति का परिवर्तन कर्म भाव से लाभ स्थान में हो जाएगा जो कि आपके लिये शुभता को वृद्धि करने वाला रहेगा। क्योंकि राशि और कर्म के स्वामी ग्रह बृहस्पति लाभ के स्थान पर विराजित होंगे। जहां पर पहले से ही स्वराशि के शनि विराजमान होंगे। शनि और गुरु का यह संयोग नीच भंग राज योग बना रहा है। शारीरिक स्वास्थ्य के लिहाज से भी आपको लाभ मिलेगा। अगर आप लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान थे, तो आप इससे राहत पा सकते हैं। जिस बीमारी का पता नहीं चल सका, उसका पता चल जाएगा। बीमारी पकड़ में आ जाएगी। कर्म का स्वामी बृहस्पति है, इसलिए आप कड़ी मेहनत से अपेक्षित परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

11 मई को शनि वक्री हो जायेंगे। जिसके बाद अचानक धन का आगमन रुक सकता है। आपकी शारीरिक परेशानियां भी बढ़ सकती है। आपको बच्चों और शिक्षा के प्रति भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। क्योंकि वक्र शनि की दृष्टि आपके बच्चों और शिक्षा के घर पर पड़ रहा है। जिसके कारण आप इन क्षेत्रों में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।

14 मई को गुरु वक्री हो जायेंगे, जिसके बाद गुरु का शुभ प्रभाव मिलना शुरू हो जाएगा। इस समय गुरु की वक्री दृष्टि अपने उच्च राशि पर पड़ेगी। जिससे आपको अपनी शिक्षा और संतान पक्ष से भी शुभता मिल सकती है। सप्तम भाव में नव दृष्टि होने पर विवाह का योग भी बनेगा। आपको दांपत्य जीवन का भी अच्छा सुख प्राप्त होगा। इसके बाद 30 जून को वक्री गुरु धनु राशि में जायेंगे। जिससे की आप पिछली समय से रुके हुए काम को बनाने में अधिक समय व्यतीत करें। यह उन अधूरे कामों को पूरा करने में भी आपकी मदद भी करेगा।

(Meen Kundli 2020)मीन कुंडली 2020 के अनुसार, 13 सितंबर को गुरु मार्गी हो जाएंगें।गुरु के मार्गी होने पर, तो आप अपनी भविष्य की योजनाएं तैयार करना शुरू कर देंगे।

इस वर्ष 23 सितंबर को, राहु का परिवर्तन हो रहा है। राहु आपके स्थान पर वृषभ राशि में आ जाएंगें। जिससे आपके पराक्रम में उन्नति के योग बनेंगे। साथ ही उच्च का राहु आपके लिए हवाई यात्रा के भी योग बना रहे हैं। इसके साथ ही केतु भी भाग्य स्थान पर आ रहे हैं। इनके आगमन के बाद, आपके अंदर आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी। घर का माहौल थोड़ा धार्मिक भी हो सकता है। आप पूजा-पाठ कर सकते हैं और अचानक आपकी किस्मत भी आपका साथ देना शुरू कर देगी। कोई तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं ।

29 सितंबर को शनि मार्गी हो जांएगें। एक बार जब शनि मार्गी हो जायेंगे, तो आपका काम फिर से तेजी से आगे बढ़ने लगेगा और जो चीजें आपकी पिछले कुछ  समय से रुक गई थीं, वे तेजी से आगे बढ़ती दिखाई देंगी।

20 नवंबर को गुरु के मकर राशि में आते ही आपकी योजनाएँ सफल होने लगेंगी।

राहु भी इस साल की शुरुआत में सुख स्थान में विराजित होंगे , जिसे दोस्त और मां का स्थान भी कहा जाता है, यहां राहु की उपस्थिति भी आपको थोड़ा भ्रमित कर सकती है। यहां आपको सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर जब आप अपने दोस्त या किसी व्यक्ति से नया वाहन, नया घर ले रहे हों। इसके साथ ही, केतु भी दसवें स्थान पर विराजमान हैं , जो अत्यधिक मेहनत करवाते हैं , लेकिन कड़ी मेहनत के माध्यम से यह सफलता और लाभ भी दिलाते हैं।

वार्षिक राशिफल 2022