मिथुन राशिफल 2020

मिथुन राशिफल 2022

Mithun Rashifal 2022

मिथुन राशिफल 2022 (Mithun Rashifal 2022) के अनुसार, इस वर्ष में आप कई महत्वपूर्ण और बेहतरीन निर्णय लेंगे । जीवन के कई कठिन और महत्वपूर्ण निर्णय भी आप बड़ी सूझ-बूझ के साथ ले सकते हैं। वर्ष के शुरुआत में आपकी राशि के स्वामी बुध, वर्ष कुंडली में अपने से सातवें स्थान में होने से आपकी राशि को पूर्ण ऊर्जा दे रहे हैं  और आपको पूर्ण समर्थन एवं  दिशा निर्देश भी दे रहे हैं। सूर्य के साथ होने से आपके लिए बुधादित्य योग भी बन रहा है। वर्ष की शुरुआत में, गुरु आपको वर्ष की बेहतर योजना बनाने में भी मदद कर रहे हैं। इस समय की गई प्लानिंग के कारण आपके लिए आगे का रास्ता काफी हद तक साफ हो जाएगा। आपको किसी भी तरह के निर्णय लेने में किसी कठनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।  चूंकि इस वर्ष की शुरुआत बुधवार से हो रही है, इसलिए आपकी राशि के स्वामी बुध इस वर्ष के राजा भी हैं।

आपके भाग्य स्थान में चन्द्रमा रहेंगें जो कि आपके लिये उन्नति व पदोन्नति के योग बना रहे हैं।सेहत के मामले में भी आप इस साल बहुत फिट रह सकते हैं। जो लोग शारीरिक रूप से थोड़ा असहज महसूस करते हैं, वे इस साल अपनी फिटनेस पर भी ध्यान दे सकते हैं। तनाव दूर करने के लिए योग और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए समय निकालना भी इस साल आपके लिए अच्छे परिणाम ला सकता है। मंगल छठे भाव में होने के कारण आपके विरोधी, प्रतिद्वंदी, विपक्षी या शत्रु आपकी चिंताओं को बढ़ा सकते हैं लेकिन आपको कोई नुकसान नहीं  पंहुचा पाएंगें। शुक्र के अष्टम भाव में होने के कारण आपको अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। इस बात पर ध्यान दें की आपके जीवन साथी उचित रूप से अपने खान-पान और विश्राम पर ध्यान दे रहे हैं या नहीं।। उनकी देखभाल करने से, आप अपने साथी के स्वास्थ्य में सुधार करेंगे, साथ ही साथ आपका रिश्ता अधिक मधुर, और गहरा, अधिक भरोसेमंद बन जाएगा। हालाँकि, सप्तम भाव में बुध, गुरु, सूर्य, केतु और शनि के बैठने से आप अपने निजी जीवन में अचानक उतार-चढ़ाव देख सकते हैं। हालांकि कभी-कभी आपको बहुत सारा प्यार मिल सकता है और कभी-कभी बहुत ज्यादा नाराज़ी भी देखने को मिल सकता है। एक-दूसरे का अहंकार आपके प्यार में बाधक हो सकता है। सप्तम भाव  में बन रहे इस पंचग्रही योग का आपके दांपत्य जीवन के साथ-साथ व्यवसाय, फाइनेंस जीवन के विभिन्न पहलुओं पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है ।

वर्ष की शुरुआत में आपकी ही राशि में बैठे राहु भी प्रभाव डाल सकते हैं, जिससे आपके कार्यो में धैर्य की कमी हो सकती है। जल्दबाजी या हड़बड़ी में, अक्सर सही काम के भी अच्छे परिणाम नहीं मिल पाते हैं,  इसलिए जितना हो सके इससे बचने की कोशिश करें। वर्ष की शुरुआत में राहु आपकी ही राशि में राजित रहेंगें, जिसके कारण कई योजनाएँ बनेंगी लेकिन साथ ही यह आपको भ्रमित भी करेगी। कार्य संबंधी यात्राएं भी हो सकती हैं। और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अति आत्मविश्वास से बचें। किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में जानना बहुत जरूरी है।

24 जनवरी से शनि राशि परिवर्तन करते हुए आपकी राशि से आठवें भाव में विराजमान होंगे, इसके परिणाम स्वरुप आपकी नकारात्मक ऊर्जा कम सहायता मिलेगी । क्योंकि इससे पहले, शनि की पूर्ण दृष्टि आप पर थी, जो आपके कार्यों को धीमा कर रही थी। लेकिन अष्टम का शनि और उसकी तीसरी दृष्टि आपके कार्यक्षेत्र पर पड़ने के बाद आपके कार्यों में अचानक बदलाव के संकेत दे रही है।

30 मार्च को बृहस्पति अपनी राशि बदलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगें, जो कि उनकी नीच राशि है। शनि पहले से ही वहां राजित हैं। शनि और गुरु का यह योग संबंध आपको नीचभंग राज योग बना रहा है, जिसका लाभ आपको कार्यक्षेत्र में मिल सकता है।

Mithun Rashifal 2022(मिथुन राशिफल 2022) के अनुसार 11 मई को शनि का वक्री होना आपके लिए बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है। आपके काम में कमियां निकाली जा सकती हैं। आप पर भी आरोप लगाया जा सकता है। इस समय आपको अपने काम पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है ।

 

Mithun Kundli 2022(मिथुन कुंडली 2022) के अनुसार, 14 मई को, गुरु वक्री हो जाएंगे, जो आपके व्यक्तिगत जीवन में प्रेम, विवाह आदि के योग बनेंगें , लेकिन विवाहेत्तर संबंध होने की भी संभावनाएं हैं, जिनसे आपको बचना चाहिए। धन क्षेत्र में लाभ, पैतृक संपत्ति, नए मकान, नए वाहन आदि के योग भी  इस समय आपके लिए बनेंगे।

30 जून को, गुरु धनु राशि में जाएंगें, परिणाम स्वरुप वह अपनी मूल स्थिति में लौट आएंगे। आपके जन्मस्थान, घर की ओर जाने (स्थान परिवर्तन) के योग आपके लिये बनेंगें।

मिथुन राशी 2022(Mithun Rashi 2022) का कहना है कि 13 सितंबर को गुरु के मार्गी होने से, कार्यक्षेत्र में सफलता की संभावना योग बनने फिर से शुरू हो जाएगी। नई योजनाएँ भी इस समय बन सकती हैं। घर परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने की भी प्रबल संभावना है। हालाँकि, इसमें आपको धैर्य रखने की आवश्यकता होगी। जल्दबाजी या किसी दुविधा की स्थिति में अपने जीवन के महत्वपूर्ण डीसीज़न  लेने से बचें।

23 सितंबर को राहु अपनी राशि बदलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जो आपकी राशि से 12 वें स्थान पर होंगे, जिसे व्यय स्थान भी माना जाता है। व्यय अधिक बढ़ेंगे । यदि आप लंबे  समय से विदेश जाने का विचार बना रहे हैं तो उच्च राशि में राहू का होना आपके इस विचार को साकार करने में सहायक होगा। इसके साथ ही केतु भी वृषभ राशि के आरंभ में विवाहित जीवन में बैठा होगा, जो आपके निजी जीवन में द्वंद्व बनाए रखेगा। वैचारिक मतभेद की भी संभावनाएँ हैं। किन्तु अविवाहित लोगों के लिए, अचानक चट मंगनी पट ब्याह का योग बन रहा है। इसी समय, केतु भी वृश्चिक में बदल जाएगा, जिसके परिणामस्वरूप दुश्मनों पर विजय होने के योग भी बन रहे है। किसी भी प्रतियोगिता में जीत हासिल की जा सकती है। ज्योतिषियों से भी सलाह से जीवन कठनाईयाँ काम की जा सकती है ।

इसके बाद, आप 29 सितंबर को के मार्गी होने पर ,एक बार अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा वापस पा सकते हैं। नवंबर के अंत में शनि के साथ फिर से गुरु के आने से आपको फिर से नीचभंग राजयोग का लाभ मिलेगा। खासतौर पर करियर में आपको इसका फायदा मिल सकता है।

कुल मिलाकर, मिथुन कुंडली 2022 का कहना है कि यह साल आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। मिथुन राशि के लिए 2022 उपलब्धियों का वर्ष होगा। मिथुन वार्षिक राशिफल 2022 आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है  ।

वार्षिक राशिफल 2022