cancer in hindi 2020
कर्क राशिफल 2020

कर्क राशिफल 2020

कर्क राशिफल 2020

कर्क राशिफल 2020 के अनुसार, यह वर्ष आपके लिये वैसा ही रहेगा जैसा आप इसे बनाना चाहते हैं।  यानि इस वर्ष में सफलता का दायित्व सिर्फ आप पर है। जैसी मेहनत आप करेंगें आपको फल भी उसके अनुसार ही मिलेगा। 2020 का वार्षिक राशिफल के अनुसार आपको इस वर्ष भाग्य के भरोसे नहीं बैठना है बल्कि  कर्म करने पर विशेष ध्यान देना है| कठोर परिश्रम से सुबह फल की प्राप्ति होगी।

वर्षांरंभ में कर्क राशि वालों के लिये चंद्रमा अष्टम भाव में रहेंगें,  जो आपको शुरुआती समय में आपके स्वास्थ्य के विषय में  आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं।स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है । इस वर्ष आपको प्रतियोगिताओं में भाग लेने और अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। दरअसल, बुध, गुरु, सूर्य, शनि और केतु आपकी राशि से छठे स्थान में एक साथ बैठे हैं, जो आपको नए अवसर मिलने का इशारा करते हैं । वर्ष कुंडली में बुध और शनि विपरीत राज योग भी बना रहे हैं, जो की यह दर्शाता है कि आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। यदि आपको पिछले कुछ समय से अपनी मेहनत के अनुसार फल नहीं मिला है, तो यह सही समय है अपनी प्रतिस्पर्धा दिखने एवं अपने भाग्य से सारे गिले-शिकवे दूर करने का । खेल, सिनेमा से जुड़े लोग इस समय विदेश यात्रा और विदेश में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। यह आपके लिए कुछ कर दिखाने का मौका है। अगर आप आईटी, इंजीनियरिंग, मीडिया, एक्टिंग, पॉलिटिक्स आदि के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की सोच रहे हैं तो मंगल की उपस्थिति आपके लिए अच्छे परिणाम लाएगी।

24 जनवरी के बाद शनि के स्थान परिवर्तन होने से आपके करियर कुछ परिवर्तन के योग बन रहे हैं आपके लिये सफलता दायक भी हो सकते हैं। वर्ष पत्रिका में शनि आपकी राशि से शश महा योग बना रहा है। स्थिर व्यवसाय के लिए शनि का परिवर्तन आपके लिए बहुत अच्छे परिणाम लाएगा। शनि का सप्तम भाव में स्वराशिगत होना अविवाहितों के लिए विवाह का योग बना रहा है। लेकिन मांगलिक कार्यों में भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

30 मार्च को बृहस्पति का मकर राशि में आना, जो आपकी राशि के कारण भाग्य स्थान का स्वामी भी है, अचानक किसी मांगलिक कार्य का योग बनाएगा। इसके साथ ही इस समय कार्यक्षेत्र में नई योजनाएँ बनने लगेंगी। शनि पहले से ही मकर राशि में मौजूद हैं, जिनकी उपस्थिति के कारण, गुरु और शनि का संयोग आपको नीच भंग राज योग बना रहा है। ग्रहों के इस संयोग के कारण आपको शुरुआत में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन आपको इससे बहुत अच्छे लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं ।

11 मई को शनि का वक्री होना आपके व्यापार, व्यवसाय में रुकावटें पैदा कर सकता है। यदि संभव हो, तो इन कार्यों को कुछ समय के लिए रोक कर चले। 14 मई को गुरु के वक्री होने से आपका लाभ क्षेत्र प्रभावित होगा , लाभ में बढ़ोतरी होगी | गुरु की सप्तम दृष्टि अपनी उच्च राशि पर होने से आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां से भी निजात मिलने के आसार हैं । गुरु की दृष्टि पराक्रम में पड़ने से भी, पराक्रम और छोटे भाई-बहनों से भी लाभ मिलना शुरु हो जाएगा।

30 जून को, बृहस्पति धनु राशि में आएंगे, जो आपको स्वास्थ्य पर विशेष रूप ध्यान रखने के योग बना रहे हैं। इस दौरान आपको पेट की गैस आदि की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस समय वजन बढ़ने की चिंता भी आपको सता सकती है। कुल मिलाकर, आपको इस समय में अपना थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता होगी।

सितंबर के महीने में आपको परिस्थितियों में बदलाव देखने को मिल सकता है। 13 सितंबर को गुरु के मार्गी होने के कारण स्वास्थ्य, करियर, प्रेम, वित्त के साथ हर तरह से आपके लिए अनुकूल रहने की संभावना है। आपको भाग्य का सम्पूर्ण साथ मिलेगा। आपकी शक्ति बढ़ेगी और आपके लिए प्रगति के मार्ग खुलेंगे। है। 23 सितंबर को राहु आपकी राशि से 11 वें स्थान में वृषभ राशि में प्रवेश करेगा, जो आपकी राशि से लाभ का स्थान बनता है। लाभ स्थान में राहु के आने से आपको धन के मामले में सफलता और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। 29 सितंबर को शनि के मार्गी होने के बाद आप अपनी योजनाओं को लागू कर सकते हैं। आपके करियर में सफलता के द्वार यहीं से खुलेंगे। कामकाज में उछाल की उम्मीद कर सकते हैं।

20 नवंबर को गुरु फिर से मकर राशि में आएंगे, जिसके कारण मांगलिक कार्य व स्थान परिवर्तन के संभावनाएं हैं। भाग्य में उन्नति के योग हैं। आपको अपने जीवन साथी का भी सम्पूर्ण सहयोग मिल सकता है।

कुल मिलाकर कर्क वार्षिक राशिफल 2020 आपके लिये इस वर्ष काफी अच्छे परिणाम मिलने की संभावनाएं बता रहा है।

December 19, 2019
कर्क राशिफल 2020

कर्क राशिफल 2020

वार्षिक राशिफल 2022