शादी में आ रही है बाधा तो करें ये उपाय

शादी में आ रही है बाधा तो करें ये उपाय


अगर आपकी शादी में भी रुकावट आ रही है जिसके कारण आपकी शादी में देर हो रही है, शादी की बात बनते-बनते बिगड़ जाती है तो निराश ना हों।  यह उपाय जो आपका विवाह में आने वाली हर बाधा को दूर कर देंगे…

इन उपायों से जल्द होगी शादी

1. चांदी का एक चौकोर टुकड़ा जेब में रखने से भी शादी में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं।
2. जब लड़के वाले लड़की को देखने आए तो कन्या को लाल रंग के कपड़े पहनाएंगे तो बात सकारात्मक रूप से आगे बढ़ने लगेगी।
3. किसी रिश्तेदार की लड़की की शादी में जाएं तो मेहंदी की रस्म में जरूर शामिल होना चाहिए। खासकर लड़कियों को दुल्हन के हाथों से थोड़ी-सी मेहंदी लगवा लेना चाहिए। यह बेहद शुभ माना गया है। इससे जल्द विवाह हो जाता है।
4. विवाह योग्य युवक-युवतियों के बिस्तर के नीचे स्क्रैप या लोहे की रॉड नहीं रखी जाना चाहिए।
5. यदि रिश्ते के लिए युवक-युवतियों को मिलाया जाए तो दक्षिण दिशा का सामना करते हुए बैठना चाहिए।
6. गुरुवार के दिन गुरु की पूजा और व्रत करने से विवाह बंधन की ओर मार्ग प्रशस्त होने लगता है।
7. गुरुवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा करना चाहिए। लेकिन, केले को खान नहीं चाहिए। ऐसा करने पर कुछ ही हफ्तों में आपका रिश्ता बन जाएगा।
8. नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करें तो विवाहयोग्य युवक और युवतियों के विवाह जल्द हो जाते हैं।
9. विवाह योग्य युवक और युवतियों को एकदम नए कपड़े अपने पास रखने चाहिए।
10. तीन गुरुवार तक लगातार शाम को पांच प्रकार के मीठे व्यंजन, हरी इलायची की जोड़ी के साथ केले के पेड़ को जल चढ़ाना चाहिए, साथ ही शुद्ध घी का दिया जलाना चाहिए। इससे भी जल्द शादी के योग बन जाते हैं।
11. इस दिन गौमाता को हरा चारा खिलाना चाहिए।
12. शादी होने तक हर सोमवार को साढ़े बारह सौ ग्राम पीली दाल और सवा लीटर कच्चा दूध दान करना चाहिए।
13. पूर्णिमा की एक रात को बरगद के पेड़ के चारों तरफ108 चक्कर लगाने से शादी की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।
14. लड़की शुक्रवार को सफेद और गुरुवार को पीले कपड़े पहने तो शादी की बात बनने के बेहतर माना जाता है। इससे शादी में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। मात्र एक माह तक ऐसा करके देखें।
15.रामचरित मानस का रोज पाठ करें। खासकर बालकांड में शिव और पार्वती के विवाह से संबंधित अध्याय पढ़ने से विवाह की बाधाएं दूर हो जाएंगी।
16.ब्रहस्पतिवार के दिन गाय को गेहूं के आटे से बनी दो रोटी गुड़ के साथ अपने हाथों से खिलाने से शादी जल्द हो जाती है।
17. ऊं नमः शिवाय का जाप हर सोमवार को करना चाहिए और शिवलिंग पर जल्द चढ़ाना चाहिए। इससे विवाह योग्य युवक-युवतियों पर शिव की कृपा हो जाती है।
18. हर रोज 108 बार ऊं नमः शिवाय का जाप रुद्राक्ष की माला से करें तो शादी में आने वाली हर बाधा दूर हो जाती है।

Source:m.patrika.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्षिक राशिफल 2022