सूर्य ग्रहण से शुरू हो रहा ये सप्ताह, जानिए किस राशि को मिलेगा कैसा फल

सूर्य ग्रहण से शुरू हो रहा ये सप्ताह, जानिए किस राशि को मिलेगा कैसा फल

इस सप्ताह का आरंभ सूर्य ग्रहण से हो रहा है। हालांकि यह आंशिक सूर्य ग्रहण है। जानिए सितारों की चाल आपको कैसा फल देगी।

मेष

धनिष्ठा नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह मानसिक शान्ति के साथ सफलता देगा। कार्य क्षेत्र में लाभ एवं निवेश की योजना बनेगी। व्यापारियों के लिए अनुकूल परिस्थितियों के साथ नए अनुबंध होंगे। नौकरी पेशा से संबंधितों को इच्छित पद एवं आर्थिक प्रगति का योग है। महिला तथा छात्रवर्ग को पत्रकारिता के क्षेत्र में अवसरों की प्राप्ति।

शुभ रंग :  सफेद, हरा

शुभ अंक : 2, 4

दिशा : मध्यपूर्व, उत्तर

अनुकूल सलाह : समय के साथ-साथ अनुकूलता बनती जाएगी, धैर्य रखें।

वृष

कार्य में अनुकूल परिणाम आने से प्रसन्न रहेंगे। गतिविधियों में तेजी आएगी। सकारात्मकता   आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। व्यापारियों के लिए पत्थरों के खान से संबंधित व्यवसायिक सौदे लाभ देंगे। नौकरी पेशा से संबंधितों को विभागीय परिवर्तन के साथ अनुकूलता। महिला तथा छात्रवर्ग को ज्वैलरी व्यवसाय में सेवा के अवसर।

शुभ रंग :  फिरोजी, लाल

शुभ अंक : 6, 8

दिशा : वायव्य, ईशान

अनुकूल सलाह : व्यवस्थित दिनचर्या कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करेगी।

मिथुन

ईश्वरीय कृपा का अनुभव होगा। प्रसन्नता के साथ कार्य योजना बनेगी। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा। व्यापारियों के लिए बुध, गुरु, शुभ फल देने वाले होंगे। नौकरी पेशा से संबंधितों को नए क्षेत्र के चयन का अवसर मिलेगा। महिला, छात्रवर्ग को डिजिटल मैनेजमेंट में अद्र्धशासकीय अवसर की प्राप्ति का योग है।

शुभ रंग : हल्का हरा, काला

शुभ अंक :  1, 2

दिशा :  ईशान,  पूर्व

अनुकूल सलाह : अधिक सोचने से बचते हुए कार्य पर ध्यान दें, लाभ होगा।

कर्क

कार्य क्षेत्र में नयापन लाने का प्रयास करेंगे। विपरीत परिस्थितियों में भी अनुकूल वातावरण बनाएंगे। सप्ताह मध्य में इच्छित परिणाम संभव है। व्यापारियों के लिए मंगलवार से लाभकारी योग है। नौकरी पेशा से संबंधितों को बुधवार के दिन परिवर्तन के लिए प्रयास लाभ देगा। छात्रवर्ग को वैज्ञानिक अनुसंधान में सेवा के अवसर।

शुभ रंग : जामुनिया, सफेद

शुभ अंक : 5, 7

दिशा : नैऋत्य, पश्चिम

अनुकूल सलाह : सकारात्मक व्यवहार कार्य की गति को आगे बढ़ाएंगे।

सिंह

लाभ के साथ सप्ताह की शुरुआत होगी। परिवार में शुभ प्रसंग होगा। कार्य के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी अनुकूलता होगी। व्यापारियों के लिए पुराना धन प्राप्ति का समय एवं निवेश का विकल्प। नौकरी पेशा से संबंधितों को अनुकूल पद की प्राप्ति होगी। महिला तथा छात्रवर्ग को राज्य सेवा में अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग :  हल्का गुलाबी, दूधिया सफेद

शुभ अंक : 3, 9

दिशा : आग्नेय, मध्यदक्षिण

अनुकूल सलाह : सामाजिक क्षेत्र में व्यवहार तथा व्यवसाय पर ध्यान दें।

कन्या

मिश्रित सफलता से सप्ताह की शुरुआत होगी। बुधवार से कोई नया कार्य अन्य व्यवसाय के लिए प्रेरित करेगा। व्यापारियों के लिए संबंधित क्षेत्रों में बुध, गुरुवार लाभ देने वाले साबित होंगे। नौकरी पेशा से संबंधितों को मैनेजमेंट में नई जिम्मेदारी मिलेगी। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता के लिए प्रयास में परिवर्तन करना होगा।

शुभ रंग :  बैंगनी, गहरा हरा

शुभ अंक : 4, 8

दिशा : ईशान, उत्तर

अनुकूल सलाह : धैर्य के साथ-साथ वैचारिक प्रगति के लिए प्रयास करें।

तुला

समय अनुकूल रहेगा। धीरे-धीरे स्थितियां पक्ष में होती जाएंगी। कार्य क्षेत्र में आंशिक बदलाव आवश्यक है। व्यापारियों के लिए चांदी से संबंधित सौदे लाभ दे सकते हैं, ध्यान रखते हुए आगे बढ़ें। नौकरी पेशा से संबंधितों को प्रशासनिक जिम्मेदारी मिलेगी। महिला तथा छात्र वर्ग अपने लक्ष्य में सफल होंगे।

शुभ रंग : मरून, काला

शुभ अंक : 2, 5

दिशा :   दक्षिण, पश्चिम

अनुकूल सलाह : साधनों का लाभ लेते हुए योजनाओं को तय करने से लाभ।

वृश्चिक

भाग्य का साथ मिलेगा। क्रियाविधि बदलेंगे। नए क्षेत्रों में अलग-अलग निवेश का प्रस्ताव आएगा। व्यापारियों के लिए ग्रेन मार्केट से जुड़े सभी सौदे पक्ष में हल होंगे। नौकरी पेशा से संबंधितों के लिए पदोन्नति का समय है। महिला तथा छात्रवर्ग को अनुसंधान के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय अवसर की प्राप्ति का समय है।

शुभ रंग : सुनहरी पीला, कत्थई

शुभ अंक : 1, 6

दिशा :   मध्यपूर्व, दक्षिण

अनुकूल सलाह : समायोजित कार्य शैली संगठन को मजबूत बनाएगी।

धनु

अनुकूल समय है। अधिक चिंता से बचते हुए कार्य पर ध्यान दें। वातावरण में भी सकारात्मकता रहने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापारियों के लिए लाभ तथा निवेश दोनों में श्रेष्ठ योग है। नौकरी पेशा से संबंधितों को स्थान परिवर्तन करना होगा। महिला तथा छात्रवर्ग को शिक्षा से जुड़े क्षेत्रों में सेवा के अवसर प्राप्त होंगे।

शुभ रंग :  गहरा नीला, हल्का गुलाबी

शुभ अंक :  6, 9

दिशा : पश्चिम, मध्य उत्तर

अनुकूल सलाह : प्राकृतिक शक्ति पर भरोसा रखते हुए आगे बढऩे से लाभ।

मकर

मित्रों का सहयोग अपेक्षित रहेगा। वैदेशिक कार्य योजना में निवेश का प्रारूप तय होगा। लाभ के साथ क्षेत्र में बदलाव होगा। व्यापारियों के लिए प्लास्टिक, जूट, कपड़ा आदि क्षेत्रों में लाभ के साथ निवेश का समय है। नौकरी पेशा से संबंधितों के लिए अनुकूल समय है। महिला तथा छात्रवर्ग को मैकेनिकल इंजीनियरिंग में अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग :  अंगूरी हरा, गहरा पीला

शुभ अंक : 5, 8

दिशा : ईशान, पूर्व

अनुकूल सलाह : संबंधित योजनाओं का विस्तार करने से लाभ होगा।

कुंभ

परिवर्तन सकारात्मक होगा। कार्य क्षेत्र में नई ऊंचाइयां मिलेगी। ऊर्जा का अनुभव होगा। समय का सदुपयोग करें। व्यापारियों के लिए तीन दिन विशेष हैं, गुरुवार से परिवर्तन होगा। नौकरी पेशा से संबंधितों को कार्य प्रभार की अधिकता होगी। महिला तथा छात्रवर्ग को इलेक्ट्रिकल्स में शासकीय अवसर प्राप्त होने का योग है।

शुभ रंग : नारंगी, गहरा गुलाबी

शुभ अंक : 3, 7

दिशा : मध्य पश्चिम, दक्षिण

अनुकूल सलाह : सही समय पर सही निर्णय लेने से लाभ व अनुकूलता की प्राप्ति।

मीन

अधिक चिंता से बचें। कार्य क्षेत्र में मिश्रित लाभ। मंगलवार से समय की अनुकूलता। व्यवहारिक चिंतन परिवर्तन करवाएगा। व्यापारियों के लिए बुध, गुरुवार व्यापार की दृष्टि से श्रेष्ठ। नौकरी पेशा से संबंधितों को विशेष प्रक्रिया के माध्यम से पदोन्नति का समय। महिला तथा छात्रवर्ग को फिजियोथैरेपी से जुड़े क्षेत्र में सेवा के अवसर।

शुभ रंग :  मरून, नींबू पीला

शुभ अंक : 4, 7

दिशा :  पश्चिम, नैऋत्य

अनुकूल सलाह : समय की प्रतीक्षा करते हुए आगे बढऩे से लाभ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्षिक राशिफल 2022