chandra-grahan-2020-2

Chandra Grahan (Lunar Eclipse) January 2020

Chandra Grahan (Lunar Eclipse) January 2020
🚩🚩महादेव की कृपा हम सब पर बनी रहे🚩🚩
ग्रहण को केवल एक खगोलीय घटना मानना सही नही होगा, कोई भी ऐसी घटना जो “प्रकृति” की “प्रकृति” में तनाव ले आये उसकी प्रतिक्रिया हमारे मन और जीवन मे घटनाओं के रूप में स्पष्ट दिखाई देती है। आप अपने शारिरिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें, इस बात का भी ख्याल रखे कि यह ग्रहण, आपकी आत्मा को क्षति न पहुंचा पाएं।
अधर्मी, क्रूर और पशुसमान जीवन जीने वाले किन्तु मनुष्य दिखाई देने वाले लोगो के लिए इस ग्रहण का विशेष महत्व है वो अपने पशुवत कर्मो को और दृढ़ कर सकते है। प्रेम, भावना और सहज भाव रखने वाले मनुष्यों को अपनी आत्मा को संरक्षित रखना है।
आप सभी महादेव की उपासना करें, अन्न का दान करें, सबसे प्रेम करें।
🚩🚩हर हर महादेव🚩🚩
इस साल का अंत सूर्यग्रहण और नए साल का आगाज उपछायी चंद्रग्रहण से होगा। अगले साल जनवरी सहित कुल छह ग्रहण होंगे। इस साल का तीसरा और आखिरी सूर्यग्रहण 26 दिसंबर को पौष कृष्ण पक्ष अमावस्या को होगा।
आंशिक सूर्य ग्रहण सुबह अलग-अलग समयानुसार प्रात: 8 बजे से 12 बजे मध्य दिखाई देगा। राजधानी जयपुर में सूर्यग्रहण 8.13 बजे से शुरू होकर 10.56 बजकर समाप्त होगा। इसका मध्य काल 9.28 बजे होगा। यहां 61 प्रतिशत सूर्यबिंब काला दिखाई देगा। 25 दिसंबर रात आठ बजे सूतक लग जाएगा। वहीं अमावस्या पर ग्रहण के दिन भजन, कीर्तन और दान का बड़ा महत्व बताया है।

वार्षिक राशिफल 2022