घर में न रखें ऐसी मुर्तियां

घर में न रखें ऐसी मुर्तियां

देवी – देवताओं की मूर्तियां घर में रखने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। ये मूर्तियां चमत्कारी असर दिखाती हैं और पूजा करने वाले व्यक्ति के सभी दुख – दर्द दूर करती हैं और सुख – समृद्धि प्रदान करती है। मूर्तियों के संबंध में शास्त्रों में कुछ नियम भी बताए गए हैं, जिनका पालन करने पर भगवान की कृपा जल्दी मिलती है।

  • ध्यान रखें हमें घर में खंडित मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। खंडित मूर्ति की पूजा करने पर पूर्ण पुण्य प्राप्त नहीं हो पाता है और हमारी सुख – समृद्धि और धन संबंधी सभी इच्छाएं अधूरी ही रह जाती हैं।
  • टूटी मुर्तियों से घर में नकारात्मकता बढ़ती है। इसीलिए घर में कोई मूर्ति टूटी हुई हो तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए।
  • टूटी मूर्ति की पूजा करते समय जैसे ही हमारी नज़रे मूर्ति के टूटे हिस्से पर जाती हैं, हमारा ध्यान भटक जाता हैं। एकाग्रता नहीं बन पाती है।
  • एकाग्रता में कमी और नकारात्मकता के कारण मन अशांत रहता है और घर में क्लेश होता है। पति – पत्नी के रिश्ते में तनाव भी हो सकता है।
  • शास्त्रों की मान्यता है की प्रतिमाओं को किसी पवित्र नदी या तालाब या सरोवर में प्रवाहित कर देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्षिक राशिफल 2022