धनु राशि
धनु राशिफल 2020

धनु राशिफल 2022

धनु राशिफल 2022

धनु राशि के जातकों के लिए साल 2022 बहुत ही शुभ रहने की उम्मीद है, क्योंकि साल की शुरुआत में राशि स्वामी बृहस्पति स्वराशि में विराजमान होंगे। गुरु के स्वराशि में होने से आपके लिए हंस महायोग बनेगा। Dhanu Rashifal 2022(धनु राशिफल 2022) में इस योग के होने से आपमें एक नई ऊर्जा का संचार होगा। ऐसा कहा जाता है कि लग्न या राशि में बृहस्पति की उपस्थिति के कारण, जो भी अवगुण आपके अंदर हैं, वह किसी के सामने नहीं आ पाते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपने अवगुणों को छिपाएं। आप इस अवसर का लाभ उठाकर अपने अवगुणों को समाप्त कर सकते हैं।

शुक्र ग्रह धन के स्थान पर विराजमान है, जिसके परिणाम से इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी क्योंकि शुक्र लाभ स्थान के स्वामी है और धन स्थान में विराजमान हैं। भाग्य भी इस वर्ष 2020 में बहुत सहयोग करने वाला है क्योंकि भाग्य के स्वामी सूर्य आपकी ही राशि में विराजमान हैं। कर्मभाव के स्वामी व दांपत्य जीवन के स्वामी ग्रह बुध केंद्र में ही गुरु, केतु, सूर्य, शनि के साथ विराजमान हैं इसके प्रभाव से कार्यक्षेत्र में नई-नई योजनाएं जन्म लेंगी। विशेष रूप से जो लोग शिक्षा से संबंधित क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उनके लिए ये समय सोने पे सुहागा वाले परिणाम ले के आएगी। जो जातक विदेश में शिक्षा पाने के इच्छुक हैं उनके लिए विदेश में शिक्षा पाने के योग भी बन रहे हैं। क्योंकि पंचमेश कारक ग्रह मंगल, जो कि शिक्षा के स्वामी बने हुए हैं, 12 वें स्थान पर विराजमान हैं , जो जातकों को विदेश जाने के लिए प्रेरित करता है।

सातवें स्थान पर राहु का उपस्थित होना, आपके दाम्पत्य जीवन के लिए कड़वाहट पैदा कर सकता है। इसलिए, आपको अपने जीवनसाथी के साथ प्यार और विश्वास का रिश्ता बनाए रखने की जरूरत है। नए रिश्ते आने वाले प्रेमियों के लिए राहु अलग होने का कारण बन सकता है। ऐसे में आपको अपने पार्टनर पर भरोसा बनाए रखना होगा और उसे उचित समय देना होगा।

वर्ष की शुरुआत में, शनिदेव 24 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जो आपकी राशि से दूसरे स्थान पर पर रहेंगें। दूसरा स्थान धन और कुंटुंब परिवार का कारक माना जाता है।स लिये आपकी आर्थिक स्थिति (Dhanu Finance Rashifal 2022) के लिए मजबूत रहने व परिवार में प्रेम व शांति का वातावरण बने रहने के आसार हैं। परिवार के किसी बड़े व्यक्ति से आपको अच्छा सहयोग मिल सकता है।

गुरु 30 मार्च को शनि के साथ मकर राशि में प्रवेश करेंगें, जो आपकी राशि से धन के भाव में नीच भंग राजयोग बना रहे हैं। गुरु आपकी राशि का स्वामी भी है, जिनका धन भाव में नीचभंग राजयोग बनाना आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।Dhanu Family Rashifal 2022 के अनुसार आपके मान-सम्मान व रूतबा में बढ़ोतरी होगी। गुरु की पंचम दृष्टि शत्रु व रोग घर पर पड़ने से रोग भी कम होने की उम्मीद कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर नौवीं दृष्टि से आपको शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे।

11 मई को शनि के वक्री होने से धन हानि एवं परिवार में कलह की स्थिति बन सकती है। इस समय कोई लेन-देन न करें क्योंकि वक्र ग्रह के प्रभाव से लिया गया धन देने में सक्षम नहीं हैं, तो आपको दिए गए धन को वापस पाने में परेशानी हो सकती है।

14 मई को, गुरु मकर राशि में ही वक्री हो जाएंगे, जिसके बाद आप वित्तीय स्थिति में मिश्रित प्रभाव देख सकते हैं। लेकिन आपको अधिक मानसिक संतुष्टि मिलेगी और चारों ओर से हर कार्य में सफलता मिलने लगेगी।

30 जून को, गुरु उसी स्थिति में धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके प्रभाव से पिछले समय से अधूरे चल रहे कुछ कार्यों को पूरा करने में आपको समय लगा सकते हैं।

13 सितंबर को, गुरु मार्गी होंगे जिसके बाद आप भविष्य की योजना बनाने में व्यस्त हो सकते हैं। (Dhanu Health Rashifal 2022 )धनु स्वास्थ्य राशिफल 2022 के अनुसार, राहु भी 23 सितंबर को आपकी राशि से छठे स्थान पर विचरण करेंगें और केतु जो कि आपकी राशि में ही विराजमान थे , वह भी 12 वें स्थान पर आ जायेंगे। राहु का वृषभ राशि में प्रवेश और बीमारी का स्थान पर आना आपके लिए बीमारी और दुश्मनी का कारण बन सकता है। छठा स्थान प्रतिस्पर्धा का भी है, इसलिए यहां भी आपके लिए प्रतिस्पर्धा बहुत चुनौतीपूर्ण होगी। लग्न से व्यय स्थान में केतु के आने से व्यय में वृद्धि हो सकती है। यह समय आपके लिए कर्ज देने वाला भी हो सकता है। फिजूल खर्च से दूर रहें। यदि आवश्यक हो तो ही खर्च करें।

29 सितंबर को शनि मार्गी होंगे। मार्गी होते ही परिस्थितियां आपके लिए बदलने लगेंगी। अचानक धन लाभ की संभावनाएं बन सकती हैं। इस समय आपको रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है।

20 नवंबर को, गुरु फिर से मकर राशि में आएंगे, जिसके बाद आप अपने सपनों को सच करने के लिए कड़ी मेहनत कर सकते हैं। आपको इस समय ससुराल से भी अपेक्षित सहयोग मिल सकता है।

December 19, 2019
धनु राशिफल 2020

धनु राशिफल 2022

वार्षिक राशिफल 2022