टैरो कार्ड से जानिए किन राशि वालो को मिलेगा पार्टनर का सच्चा प्यार

टैरो कार्ड से जानिए किन राशि वालो को मिलेगा पार्टनर का सच्चा प्यार

मेष

इस सप्ताह धन की प्राप्ति हो सकती है। काफी समय से जो पैसा रुका है, वह मिलेगा। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। हालांकि खर्च की भी अधिकता रहेगी। परिवार में बुजुर्गों की हर बात मानें और उनकी सलाह से व्यापारिक कामकाज आगे बढ़ाएं। परिवार और दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

प्रोफेशन: नए निवेश के लिए समय ठीक है। कोई नया बिजनेस शुरू करने का मन भी बन सकता है।

लव: पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। दिन बेहतरीन गुजरेंगे।

शुभ रंग: हरा, नीला

शुभ दिन: मंगलवार, गुरुवार

वृषभ

वृषभ बहुत ज्यादा भरोसा करने से बचें। कुछ लोग आपके आसपास ऐसे हैं, जो मौके की तलाश में हैं। वे आपको बड़ा धोखा दे सकते हैं, संभलकर रहें। नए दोस्त नहीं बनाएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जो सोचे हुए काम हैं, वह भी पूरे नहीं हो सकेंगे।

प्रोफेशन: निवेश करने के पहले बाजार को अच्छी तरह से परख लें। रिस्क वाले सारे पहलुओं को देखने के बाद ही फैसला करें।

लव: पार्टनर आपके मन की बात को समझेगा। कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी, आसमानी

शुभ दिन: सोमवार, गुरुवार

मिथुन

समय आपके अनुकूल नहीं है, इसलिए बेहतर है कि कोई भी नया काम करने से पहले अच्छे से विचार कर लें। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है। खुद के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। खर्च बहुत होगा, भविष्य को देखते हुए उस पर नियंत्रण करें।

प्रोफेशन: बॉस से बहस हो सकती है। सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद से बचें। काम पूरी सावधानी से करें।

लव: आपको ऐसा महसूस होगा कि पार्टनर आपकी बात को समझ नहीं रहा है।

शुभ रंग: बैंगनी, कत्थई

शुभ दिन: रविवार, सोमवार

कर्क

कर्क राशि वालों का ये सप्ताह बहुत अच्छा गुजरेगा। अगर आपके रिश्ते की बात चल रही है तो पक्की हो जाएगी। आपको मनमाफिक जीवन साथी मिलेगा। मांगलिक कार्यों के योग बन रहे हैं, शादी भी जल्द होगी। परिवार वालों के साथ समय बहुत अच्छा व्यतीत होगा।

प्रोफेशन: समय अच्छा है, इसका फायदा उठाने की कोशिश करें। निवेश करने का मौका न छोड़ें।

लव: पार्टनर को कोई गिफ्ट दें तो संबंधों में मधुरता आएगी। कहीं घूमने भी जा सकते हैं।

शुभ रंग: लाल, नीला

शुभ दिन: बुधवार, शुक्रवार

सिंह

सिंह इस सप्ताह आपके संपर्क में कुछ ऐसे लोग आएंगे, जो आपके लिए भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। महिलाओं के साथ कोई बिजनेस की योजना बना रहे हैं तो उसमें भी लाभ होगा। किसी काम को टालने की प्रवृत्ति से बचें, समय पर काम करें।

प्रोफेशन: ऑफिस में आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। हर दिए काम को समय पर पूरा कर सकेंगे।

लव: पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। अपने विचार थोपने की कोशिश न करें।

शुभ रंग: कत्थई, पीला

शुभ दिन: गुरुवार, शनिवार

कन्या

मन में उत्साह रहेगा। जिस काम को करने के लिए आप काफी समय से योजना बना रहे थे, वह पूरा हो जाएगा। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। घूमने भी जा सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों की धूम रहेगी।

प्रोफेशन: निवेश के लिए उपयुक्त समय है। दोस्तों के साथ नए व्यवसाय की योजना बन सकती है।

लव: पार्टनर की बात ध्यान से सुनें और समझें। रिश्तों को बचाने के लिए यही रास्ता है।

शुभ रंग: भूरा, आसमानी

शुभ दिन: शनिवार, सोमवार

तुला

जिस व्यक्ति पर आप बहुत विश्वास करते हैं, हो सकता है कि भविष्य में वही आपको नुकसान पहुंचाए। इसलिए संभलकर रहें और हर किसी पर भरोसा न करें। समय थोड़ा कठिन है, लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक होता जाएगा। आप मेहनत करना न छोड़ें, दोस्तों और परिवार के सदस्यों की सलाह मानें।

प्रोफेशन: निवेश करने से बचें, समय आपके साथ नहीं है। अभी कुछ दिन सब्र करना आपके लिए ठीक होगा।

लव: पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। रिश्तों में दरार आ सकती है।

शुभ रंग: नीला, भूरा

शुभ दिन: सोमवार, बुधवार

वृश्चिक

जरूरी नहीं कि जो काम आप सोचें, वह उसी तरह पूरा हो, जैसा आप चाहते हैं। कभी-कभी दूसरों की बात मानना भी अपने हित में होता है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय ठीक नहीं है, थोड़ा संभलकर रहें। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। पैसों की परेशानी से मन व्यथीत होगा।

प्रोफेशन: काम में लापरवाही भारी पड़ सकती है। खुद आगे होकर ऐसा काम न करें, जिससे मुश्किलें बढ़ें

लव: पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है।

शुभ रंग: पीला, हरा

शुभ दिन: बुधवार, शनिवार

धनु

कोई पुराना कानूनी प्रकरण चल रहा है, तो उसमें फैसला आने का समय आ गया है। वह आपके हित में रहेगा। कोशिश करें कि आगे ऐसे मामलों में न उलझें। व्यवसाय में जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई के लिए बहुत परिश्रम करना पड़ेगा। कई बार जटिल परिस्थितियां सामने आएंगी, लेकिन धैर्य का साथ न छोड़ें।

प्रोफेशन: निवेश के लिए आपने जो योजना बनाई है, वह कुछ दिन के लिए टालना पड़ सकती है।

लव: पार्टनर आपकी बात को तवज्जो नहीं देगा। इससे मन उदास रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी, बैंगनी

शुभ दिन: शुक्रवार,

मकर

मकर राशि वालों को अपनी दिनचर्या और विचारों में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें। जो हो गया है, उसे भूल जाएं और आगे बढ़ें। कई बार आपकी नकारात्मकता बनते काम बिगाड़ देती है, इससे बचें।

प्रोफेशन: व्यवसाय के लिहाज से समय ठीक नहीं है। आपको नए निवेश या रोजगार के बारे में विचार करना पड़ सकता है।

लव: पार्टनर के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। आपको कुछ गिफ्ट मिल सकता है।

शुभ रंग: लाल, हल्का हरा

शुभ दिन: सोमवार, मंगलवार

कुंभ

इस सप्ताह आपका मनोबल बढ़ा हुआ होगा। कुछ दिन से चली आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। लोगों पर आंख मूंदकर विश्वास करने से जो धोखा आपने खाया है, उसकी भरपाई अब करने का समय है।

प्रोफेशन: नए निवेश के लिए दोस्तों की सलाह मानना कारगर साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक है।

लव: रिश्ते बनाए रखने के लिए आपको ही पहल करना होगी। उनकी बात को समझना होगा।

शुभ रंग: लाल, नीला

शुभ दिन: सोमवार, मंगलवार

मीन

मीन राशि वालों के लिए ये सप्ताह अच्छा गुजरेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे और व्यवसाय में भी लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिल सकता है। घूमने भी जा सकते हैं।

प्रोफेशन: निवेश के लिए सही समय है। अगर आप कोई नया बिजनेस करना चाहते हैं तो पार्टनरशिप में ही करें।

लव: पार्टनर के साथ समय अच्छा गुजरेगा। घूमने जा सकते हैं।

शुभ रंग: बैंगनी, पीला

शुभ दिन: रविवार, मंगलवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्षिक राशिफल 2022