लगातार 3 शुक्रवार करें ये उपाय, मां लक्ष्मी जरूर करेंगी कृपा |

लगातार 3 शुक्रवार करें ये उपाय, मां लक्ष्मी जरूर करेंगी कृपा |

 

1. धन की जरूरत हर किसी को है|

धन कमाने के लिए इंसान क्या-क्या नहीं करता… वह नौकरी करता है, अपना खुद का व्यवसाय करता है, मेहनत करके रोजी-रोटी कमाने की कोशिश करता है। लेकिन कुछ लोग गलत रास्ता अपनाकर भी पैसा कमाने की कोशिश करते हैं, वे चोरी करते हैं या छल से धन हड़पने की भी जुगत लगाते हैं।

2. धन प्राप्ति के उपाय

तरीका चाहे कैसा भी हो, धन हर कोई पाना चाहता है। साम, दाम, दंड, भेद का मंत्र भी अपनाना पड़ जाए तो लोग उसके लिए भी तैयार हो जाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने शास्त्रीय तरीके से धन कमाया है?

3. ये हैं शास्त्रीय उपाय

जी हां… ये शास्त्रीय उपाय इंसान के तब काम आते हैं जब हर प्रयास करने के बावजूद भी वह धन नहीं पाता। या फिर यदि धन उसे मिल भी जाए तो वह उसके पास टिकता नहीं है।

4. ये हैं शास्त्रीय उपाय

यह धन व्यर्थ के कार्यों में खर्च हो जाता है। और अंत में उस इंसान को दे जाता है तंगहाली का समय। जो उसके सामने फिर से वही प्रश्न खड़ा कर देता है कि ‘अब वह धन पाने के लिए और क्या करे’?

5. धन दिलवाएंगे ये उपाय

यदि आपके मन में भी निरंतर ऐसा ही सवाल आता है, तो हम आपको बता दें कि हिन्दू शास्त्र आपकी इसमें मदद कर सकते हैं। क्योंकि इनमें वह सामर्थ्य है कि ये आपको धन दिलवाएंगे भी और वह धन आपके पास बना भी रहेगा।

6. शास्त्रों का महत्व

जिन लोगों को हिन्दू शास्त्रों का ज्ञान है उन्हें इसकी परिभाषा देने या फिर इसका महत्व समझाने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि वे जानते हैं कि शास्त्रीय उपाय यदि सही रूप से किए जाएं तो जरूर फल प्रदान करते हैं।

7. जानिए इसके असर को

लेकिन अगर आपको शास्त्रीय उपायों का महत्व नहीं पता, तो आगे बताए जा रहे धन पाने के उपाय एक बार उपयोग करके देखें, इससे मिलने वाला फल अपने आप आपको सब समझा देगा।

8. धन पाने के उपाय

यहां हम आपको जो उपाय बताने जा रहे हैं वह आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारेगा। यह उपाय हिन्दू धर्म में धन की देवी मानी जाने वाली मां लक्ष्मी से जुड़ा है। मां लक्ष्मी की उपासना ही आपको धन दिलवाएगी।

9. मां लक्ष्मी का मंत्र

इसके लिए आपको रोजाना एक मंत्र का जाप करना है। लेकिन केवल मंत्र का उच्चारण करना ही काफी नहीं है, इसके साथ कुछ बातों का विशेष ख्याल भी रखना होगा।

10. करें इस मंत्र का जाप

मंत्र जाप आरंभ करने से पहले आपको सुबह जल्दी उठकर स्नान करना है। स्नानोपरांत अपने घर के पूजा स्थान में घी का दीपक जलाएं और फिर इस मंत्र का 108 बार यानि कि एक माला का जाप करें – ॐ श्रीं श्रीये नम:

11.कन्याओं को भोजन कराएं

मंत्र जाप पूरा करने के बाद मां लक्ष्मी को मिश्री और खीर का भोग लगाएं। तत्पश्चात 7 वर्ष की आयु से कम की कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराएं। भोजन में खीर और मिश्री जरूर खिलाएं।

12.अवश्य मिलेगा फल

यह कार्य आपको रोजाना करना है, तब तक जब तक आपको यह एहसास ना हो कि आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आ रहा है। ध्यान रहे कि भोग एवं भोजन दान, दोनों में ही मिश्री और खीर का प्रयोग अवश्य हो। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होगीं और शीघ्र ही आपको फल प्रदान करेंगी।

13. शुक्रवार को करें ये खास उपाय

प्रतिदिन इस उपाय को करने के साथ आपको कम से कम तीन शुक्रवार निरंतर एक कार्य और करना होगा। यह उपाय आपके आने वाले धन की हर कठिनाई को आपसे दूर रखेगा।

14. तीन शुक्रवार करें ये उपाय

इसके लिए आप हर शुक्रवार नहाने के बाद लाल या सफेद परिधान पहनें। ऐसे वस्त्र पहनने के पश्चात हाथ में चांदी की अंगूठी या छल्ला धारण कर उसी समय चावल और शक्कर किसी योग्य ब्राह्मण को दान करें। यह उपाय आपको केवल तीन शुक्रवार ही करना है, इसी से आपको फल मिल सकता है।

hindi.speakingtree.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्षिक राशिफल 2022