इस सप्ताह इन राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत, आप भी करें ये उपाय

इस सप्ताह इन राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत, आप भी करें ये उपाय

निम्रलिखित राशिफल वर्तमान ग्रहों के गोचर का आपकी जन्म राशि, जिसे चन्द्रराशि भी कहते हैं पर पडऩेवाले प्रभावों को दर्शाता है। आपकी जन्मपत्रिका के हिसाब से इसमें कम, ज्यादा अन्तर आने की सम्भावना हो सकती है।

मेष : जरूरी व लाभकारी कार्यों को सप्ताहरम्भ में ही निपटायें अन्यथा सप्ताहन्त में सुविधा का अभाव कार्यों में अड़चन पैदा करेगा। पदोन्नत्ति व स्थान परिवर्तन के योग बन रहें हैं।

क्या करें – सूर्य को जल चढ़ायें व आदित्य हृदय स्त्रोत्र का पाठ करें।

वृषभ : किसी बड़ी समस्या का समाधान इस सप्ताह हो जायेगा। यात्रा टालें अन्यथा कष्टदायी साबित होगी। संघर्ष के साथ लगभग सभी कार्य सम्पन्न हो रहे हैं। सप्ताहन्त में धन निवेश कष्टकर साबित होगा।

क्या करें – दुर्गा चालिसा का निरंतर पाठ करें।

मिथुन : इस सप्ताह आपके प्रयासों के अनुकूल परिणाम न मिलनें से खिन्नता बनी रहेगी। सप्ताहन्त में कुछ आपके पक्ष की स्थिति बन सकति है। परिवार के बुजुर्गों की सलाह लाभकारी सिद्ध होगी।

क्या करें – लक्ष्मी जी की पूजा सदैव सुखदायी रहेगी।

कर्क : मित्रों का सहयोग मिलेगा व लाभकारी यात्रा के योग बन रहें हैं। साझेदारी व कारोबार सम्बन्धि समस्याओं के निपटारे के योग बन रहें है। शिक्षा में आ रहीं समस्याओं का समाधान मिलेगा।

क्या करें – शनिवार को हनुमान मंदिर में चोला चढ़ायें।

सिंह : पारिवारिक चिन्तायें बनी हुई है। छोटी यात्राओं के योग बन रहें हैं। शिक्षा सम्बन्धि मामलों में सप्ताह चुनौतिपूर्ण है और शत्रु बढ़ रहें है। धार्मिक कार्यों में अरूचि बनने के योग बन रहें हैं।

क्या करें – नित्य प्रति सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

कन्या : शिक्षा व विवाह सम्बन्धि कार्यों के लिहाज से समय लाभकारी साबित होगा। स्वास्थ्य सुधरेगा। पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पुराने मित्र मिलेगें।

क्या करें – गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ करें।

तुला : जमीन मकान सम्बन्धि रूके कार्यों में तेजी आयेगी। खर्चों व यात्रा सम्बन्धि योग बन रहें हैं। शिक्षा सम्बन्धि चली आ रही परेशानी का समाधान सप्ताहन्त में होने के योग बन रहें हैं।

क्या करें – श्रीसूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक : समय स्वास्थ्य व धन के लिहाज से अनुकूल है। लाभकारी यात्राओं के भी योग बन रहें हैं। धार्मिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा। स्वप्रेरणा से किये कार्यों से लाभ मिलेगा।

क्या करें – गणेश जी को दूब चढ़ायें।

धनु : यह सप्ताह आपके पक्ष का है। धन लाभ के अवसर प्राप्त होगें। वाहन सम्बन्धि भी अच्छे योग बन रहे हैं। परिवार में मांगलिक कार्य व उस पर खर्चा हो सकता है।

क्या करें – हनुमान चालीसा का पाठ से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

मकर : धन व कार्यक्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों में सकारात्मक उन्नत्ति के योग है। लाभकारी यात्राओं के योग बन रहें हैं।  अपने व्यवहार व क्रोध पर नियंत्रण रक्खें। शिक्षा में समय चिन्ताजनक है।

क्या करें – शनि मंदिर में काले उड़द व काले तिल कड़वे तेल में डालकर चढ़ायें।

कुंभ : सप्तारम्भ में कोई भी जोखिम न लें। रूके हुये पारिवारिक कार्यों में उन्नत्ति के योग बन रहें हैं। नौकरी में उन्नत्तिदायक परिवर्तन संभव है। सप्ताहन्त में निवेश करना लाभकारी साबित होगा।

क्या करें – गणपति जी की उपासना आपके लिये लाभकारी सिद्ध होगी।

मीन : सप्ताह मध्य में कोई कड़वी या अप्रिय बात आ सकति है। रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। बुजुर्गों के आर्शीवाद व सहयोग से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। धार्मिक कार्यों में योगदान बढ़ेगा।

क्या करें – शिव चालिसा का पाठ करें।

Source – IndiaAsking.Com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्षिक राशिफल 2022